{"_id":"7bc7dc43da960117a0a59af6caa4bd84","slug":"good-news-for-aided-school-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडेड माध्यमिक टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडेड माध्यमिक टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1938 शिक्षक स्थायी होंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 7 अगस्त 1993 से 30 दिसंबर 2000 के बीच तदर्थ नियुक्ति पाए 1408 शिक्षकों को विनियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह से 7 अगस्त 93 से 25 जनवरी 1999 के बीच अल्पकालिक नियुक्ति पाए शिक्षकों को भी विनियमित करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव में इन शिक्षकों की संख्या नहीं खोली गई है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन अल्पकालिक शिक्षकों की संख्या 530 है। इस तरह से कुल 1938 शिक्षक स्थायी होंगे। ये शिक्षक लंबे समय से स्थायी करने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार उनके प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा था।