फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news devotees came Ayodhya golf cart service started Cantt station facility reach platform Rs 50

Ayodhya: अयोध्या स्टेशन पर गोल्फ कार्ट सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को आने-जाने में होगी आसानी, इतना होगा किराया

Mon, 26 May 2025 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 04:51 PM IST
सार

राम मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गोल्फ कार्ट सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा का शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Good news devotees came Ayodhya golf cart service started Cantt station facility reach platform Rs 50
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई गोल्फ कार्ट सेवा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधाओं को भी निरंतर बढ़ाया जा रहा है। अब कोई भी श्रद्धालु अयोध्या आता है तो उसे रेलवे स्टेशन आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


स्टेशन प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था बालाजी भागवत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए 50 रुपए के निर्धारित शुल्क के साथ गोल्फ कार्ट सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के तहत कोई भी यात्री स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकता है। एक गोल्फ कार्ट में एक साथ अधिकतम छह यात्री  सफर कर सकते हैं। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और भारी सामान वाले यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, सीएम बोले- स्कूलों में ठीक करें शिक्षक-छात्र अनुपात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Panchayat Chunav: यूपी के मंत्री राजभर बोले- अकेले लड़ेंगे पंचायत चुनाव, साथ रहने पर कम सीटें मिलती हैं

यात्रियों की ओर से पूरी गाड़ी बुक करने के लिए 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस पहल से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनता जा रहा है। गोल्फ कार्ट के ड्राइवर आकाश यादव ने बताया कि पहले भारी सामान लेकर प्लेटफार्म से बाहर निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब गोल्फ कार्ट सेवा से न सिर्फ समय बच रहा है बल्कि थकान भी अब नहीं होती है। बालाजी भागवत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने यह सेवा अभी कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed