{"_id":"67c34b111eaff49c9008cf6a","slug":"gonda-rpf-inspector-arrested-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand-caught-by-cbi-from-mankapur-railway-station-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: आरपीएफ का इंस्पेक्टर 15 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार, मनकापुर रेलवे स्टेशन से सीबीआई ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: आरपीएफ का इंस्पेक्टर 15 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार, मनकापुर रेलवे स्टेशन से सीबीआई ने दबोचा
Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
सार
CBI arrest in Gonda: गोंडा में सीबीआई की टीम ने 15 हजार रुपए की घूस लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसी जगह से हुई गिरफ्तारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोंडा स्थित मनकापुर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का इंस्पेक्टर को सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते शनिवार को रंगे हाथों दबोच लिया। इंस्पेक्टर साम राज मनकापुर स्टेशन के समीप बीते वर्ष 30 अगस्त को हुई दुर्घटना में मृत युवक का डेथ मेमो देने के लिए उसके भाई से घूस ले रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक के भाई ने इंस्पेक्टर द्वारा घूस मांगने की शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच में की थी। इंस्पेक्टर ने पहले 5 हजार रुपए मांगे थे, बाद में अचानक 15 हजार रुपए मिलने पर ही डेथ मेमो देने पर अड़ गया। शिकायत सही मिलने पर सीबीआई की टीम मनकापुर भेजी गई, जिसने देर शाम उसे रिश्वत लेते वक्त दबोच लिया। उसे रविवार को राजधानी में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन