फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gonda haj yatri lost his passport

पासपोर्ट गायब होने से दपंती नहीं जा सके हज, सीसीटीवी से की जा रही है तलाश

Fri, 12 Aug 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Aug 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
gonda haj yatri lost his passport
मोहम्मद उमर और मुन्नी - फोटो : amar ujala

मुकद्दस हज के सफर पर निकले बुजुर्ग दंपती के अरमानों पर एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ की लापरवाही ने पानी फेर दिया। बुधवार को एयरपोर्ट पर पासपोर्ट गायब होने के बाद मोहम्मद उमर को हज यात्रा से रोक दिया गया है। 

विज्ञापन


पति के रोके जाने से उनकी पत्नी भी रवाना नहीं हो सकीं। वहीं गुरुवार को हज रवानगी के दूसरे दिन तीन उड़ानों से 900 आजमीन-ए-हज मदीना मुनव्वरा भेजे गए।

गोंडा निवासी मोहम्मद उमर कवर नंबर यूपीआर 26546-2 अपनी पत्नी मुन्नी के साथ बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इमीग्रेशन के समय उनका पासपोर्ट एम 4711843 कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन


पासपोर्ट नहीं मिला तो एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें यात्रा से रोक दिया। हज कमेटी के उप कार्यपालक अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि पासपोर्ट गुम होने की शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को पासपोर्ट ढूंढने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग पर न हो ‌क‌िसी जानवर की तस्वीर

gonda haj yatri lost his passport
हज - फोटो : demo pic

पासपोर्ट मिलने के बाद दंपती को जल्द हज पर भेजा जाएगा। हज हाउस में लगे टीकाकरण कैंप में 48 हज यात्रियों को दिमागी बुखार के टीके लगाने के साथ ही पोलियो ड्रॉप भी पिलाई गई। 

इसके अलावा इंफ्लूंजा के टीके लगे। तनवीर अहमद ने कहा कि यात्री ध्यान रखें कि उनके बैग आदि सामान पर किसी जानवर की तस्वीर न हो। 

उन्होंने व्हाट्स एप पर सुअर का लोगो छपा बैग हज कमेटी की ओर से हज यात्रियों को दिए जा रहे मैसेज को भ्रम फैलाने की साजिश बताया। कहा, हज कमेटी की ओर से कोई बड़ा बैग नहीं दिया जा रहा। यात्री अपनी सहूलियत के मुताबिक बैग खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed