फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Fire broke out in a railway coach of a special train in Gonda.

Gonda: स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप , ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागे यात्री

Thu, 16 May 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2024 05:23 PM IST
सार

स्पेशल ट्रेन के कोच में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ट्रेन को कचहरी रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Gonda: Fire broke out in a railway coach of a special train in Gonda.
ट्रेन रुकने पर उतरकर भागते यात्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे रेल यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में ट्रेन को कचहरी रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


रेल कर्मियों व आरपीएफ के सहयोग से आगू पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 2:25 बजे छपरा से आनंद विहार की ओर जा रही (05251) स्पेशल ट्रेन गोंडा कचहरी स्टेशन पहुंची थी। तभी उस ट्रेन के एसी कोच नंबर एम-2/222286 व एम-2 कोच में पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल मामले पर दिया बयान, बोलीं - मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सामूहिक हत्याकांड का खुलासा: अजीत ने रात ढाई बजे से सुबह 4 बजे के बीच सभी को उतारा था मौत के घाट


धुआं फैलते ही यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। कुछ ही पल में पूरे ट्रेन में घना धुआं फैल गया। ट्रेन रुकते ही यात्री इधर-उधर भागने लगे। ट्रेन में मौजूद कर्मियों और आरपीएफ स्टाफ विनायक सिंह ने अग्निशमन यंत्र के सहयोग से बुझाने में जुट गए।

कुछ ही देर में उपकरण में लगी आग बुझा दी गई। साथ ही प्रभावित कोच के यात्रियों को बगल वाले कोच में शिफ्ट कराया गया। इस कारण ट्रेन को 50 मिनट तक रोका गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed