फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Brij Bhushan said - I am an undeclared disciple of Mahant Avaidyanath, politics heated up due to caste

गोंडा: बृजभूषण बोले- मैं महंत अवैद्यनाथ का अघोषित शिष्य, ब्राह्मण -क्षत्रिय टिप्पणी से सियासत गरमाई

Sun, 19 May 2024 10:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 May 2024 10:34 AM IST
सार

Gonda: कैसरगंज में वोटिंग से ठीक पहले राजनीति गर्मा गई है। बृजभूषण ने खुद को महंत अवैद्यनाथ का शिष्य घोषित कर दिया है तो दूसरी ओर एक जातिगत पोस्ट से क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Gonda: Brij Bhushan said - I am an undeclared disciple of Mahant Avaidyanath, politics heated up due to caste
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री को अपना नेता मानने से इंकार करने वाले बृजभूषण ने शनिवार को एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में खुद को योगी आदित्यनाथ का गुरुभाई बताया। उन्होंने कहा कि मैं महाराज अवैद्यनाथ का अघोषित शिष्य हूं। सांसद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं। गुरुजी जितना उन्हें मानते थे, उससे कम हमको नहीं मानते थे। मैं आदित्यनाथ से उम्र में बड़ा हूं। हम दोनों बचपन के दोस्त हैं। वो महाराज जी के घोषित शिष्य हैं और मैं अघोषित शिष्य हूं। वो हमारे मित्र हो सकते हैं, मुख्यमंत्री हैं। उनके गुरुजी हमारे नेता थे। उन्होंने बुलडोजर नीति को लेकर अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पूरा गोंडा शहर नजूल पर बसा है। अब कोई अधिकारी नाराज होगा तो क्या बुलडोजर चलवा देगा। पहले अपनी बात रखने व कोर्ट जाने का मौका देना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी से सियासत गरमाई
 कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र को लेकर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरमा गई है। मुद्दों से भटककर चुनावी लड़ाई ब्राह्मण बनाम क्षत्रिय पर आ गई। पोस्ट की जानकारी होने पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले में सफाई दी। भाजपा प्रत्याशी के मतदान अभिकर्ता महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सूरज सिंह कलहंस नाम की यूजर आईडी ने ब्राह्मण समाज को लेकर गंभीर, आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। इसमें आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए चुनाव के बाद देख लेने की धमकी भी दी गई। इससे कैसरगंज संसदीय क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया। इस पोस्ट की हर तरफ निंदा होने लगी। जातीय गोलबंदी के साथ-साथ गांव-गिरांव गली कस्बों में इसकी चर्चा आम हो गई। एक वर्ग विशेष सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने लगा।
विज्ञापन


दर्ज हुआ केस
वायरल पोस्ट की जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के मतदान अभिकर्ता महेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर सूरज सिंह कलहंस के खिलाफ केस दर्ज कराकर मामले में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल के माध्यम से आरोपी फेसबुक यूजर की पहचान कराई जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed