{"_id":"68ee36c58169fe9b0702829f","slug":"gonda-body-of-a-young-man-from-gonda-working-in-saudi-arabia-found-hanging-driver-in-riyadh-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: फंदे से लटका मिला सऊदी में काम कर रहे गोंडा के युवक का शव, रियाद में था ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: फंदे से लटका मिला सऊदी में काम कर रहे गोंडा के युवक का शव, रियाद में था ड्राइवर
Tue, 14 Oct 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Oct 2025 05:10 PM IST
सार
गोंडा जिले का युवक रियाद में अजीविका के लिए गया था। वहां पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सऊदी अरब में रह रहे नवाबगंज गिर्द के मजहन पुरवा निवासी एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। वहां से इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजनों के अनुसार, कुलदीप निषाद (22) 22 जुलाई 2024 को जीविका की तलाश में सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वह वलैया क्षेत्र में निजी चालक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब पांच बजे परिजनों को फोन से सूचना मिली कि कुलदीप ने छह अक्तूबर को अपने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों को मिलेंगे इतने रुपए बोनस : सीएम योगी ने की तारीफ, बोले-विकास के लिए इनकी भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर रामधुन के बीच जलेंगे दीप, मंच पर सजीव होती दिखेगी रामकथा
विज्ञापन
सूचना मिलने पर रियाद स्थित अल-सुलेमानिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे ने शोक संतप्त परिजनों से जानकारी ली है। बताया कि शव को स्वदेश लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन