फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gonda acting deputy cmo found dead in his home.

गोंडा: डिप्टी सीएमओ ने आवास परिसर में की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 12 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 12 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
gonda acting deputy cmo found dead in his home.
डिप्टी सीएमओ डॉ. गयासुल हसन (बायें) - फोटो : amar ujala

गोंडा के डिप्टी सीएमओ डॉ. गयासुल हसन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके आवास पर अमरूद के पेड़ के सहारे लटकता पाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी पत्नी ने आत्महत्या का कारण शासकीय कार्य का दवाब बताया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन




थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले, जिले के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्यरत डॉ गयासुल हसन का शव आज सुबह उनके आवास परिसर में ही लगे अमरूद के पेड़ से लटकता पाया गया। उन्होंने सुबह में जब खुदकुशी की, तब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों के जागने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी काफी दिनों से अवकाश पर हैं। वर्तमान में सीएमओ का प्रभार डॉ हसन संभाल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed