फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti water level rises; large stones placed at Ekana's Gate No. 1.

Lucknow News: गोमती का बढ़ा जलस्तर, इकाना के गेट नंबर एक पर डाले बड़े पत्थर

Tue, 06 Oct 2026 03:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Gomti water level rises; large stones placed at Ekana's Gate No. 1.
इकाना के गेट नंबर एक पर डाले बड़े पत्थर। 
लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अब इकाना क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा के लिए भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी का पानी स्टेडियम की ओर न बढ़े और भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए स्टेडियम के आसपास सुरक्षात्मक इंतजाम किए गए हैं। गोमती से सटे स्टेडियम के गेट नंबर एक के सामने बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं। यहां नदी का पानी स्टेडियम की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पत्थरों की यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आसपास के हिस्सों में भी पानी के बढ़ाव को रोकने के लिए निगरानी और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोमती का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के आसपास के इलाकों में पहले से ही जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के दौरान स्टेडियम परिसर और उसके आसपास पानी न पहुंचने देना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


गेट नंबर एक के सामने डाले गए पत्थर फिलहाल पानी के रुख को स्टेडियम की तरफ आने से रोकने के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करेंगे। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और आवागमन पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed