{"_id":"69125095aedaf47a2601df0a","slug":"gomti-task-force-to-prepare-wetland-to-welcome-migratory-birds-lucknow-news-c-13-knp1050-1465666-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रवासी पक्षियों के स्वागत के लिए वेट लैंड को तैयार करेगी गोमती टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रवासी पक्षियों के स्वागत के लिए वेट लैंड को तैयार करेगी गोमती टास्क फोर्स
विज्ञापन
सीजी सिटी वेटलैंड।
लखनऊ। शहर में ईको टूरिज्म का केंद्र बने सीजी सिटी वेटलैंड को प्रवासी पक्षियों के स्वागत में निखारा जा रहा है। इसके लिए एलडीए ने गोमती टास्क फोर्स व टर्टल सर्वाइवल एलायंस नामक संगठन के साथ करार किया है। वेटलैंड में उपजी जलकुंभी समेत अन्य हानिकारक जलीय पौधे हटाए जाएंगे। ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन करते हुए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा नियंत्रित की जाएगी। यहां प्रवेश निशुल्क है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ क्षेत्रफल में वेटलैंड विकसित किया गया है, जो लखनऊ में ईको टूरिज्म का केंद्र बन गया है। सर्दी का मौसम आते ही प्रवासी पक्षियों ने यहां डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए वेटलैंड का कायाकल्प कराया जा रहा है। इसके लिए दो संस्थाओं से करार किया गया है। टेरिटोरियल आर्मी के मेजर एएस नागी के नेतृत्व में गोमती टास्क फोर्स की टीम ने काम शुरू भी कर दिया है। वेटलैंड से हटाई जाने वाले जलकुंभी समेत अन्य जैविक पदार्थों को उपयोगी खाद में तब्दील किया जाएगा।
जैविक तकनीकी से जल उपचार
एलडीए वीसी ने बताया कि जल गुणवत्ता की निगरानी के लिए पानी के सैंपल का लैब में परीक्षण कराया जाएगा। फिर रासायनिक- जैविक तकनीकि के इस्तेमाल से प्रदूषित जल का उपचार किया जाएगा। जल शुद्धीकरण के लिए कैना और वेटीवर आदि पौधों का प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि सीजी सिटी एसटीपी से सोधित पानी को वेट लैंड में सप्लाई किया जाएगा, जिससे हर मौसम में जल स्तर नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन
-- --
वेट लैंड में यह है खास
वेट लैंड में बड़ी संख्या में लोग पक्षियों को देखने के लिए आते हैं। यहां पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वॉचिंग हाईड, वॉच टावर व व्यूइंग डेक बनाए गए हैं, जहां से प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। क्षेत्र में भ्रमण के लिए पाथ-वे व रेलिंग बनाई गई है। वर्तमान में यहां प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ वेट लैंड में निशुल्क सैर कर सकते हैं।