खुशखबरीः गोमती रिवर फ्रंट होगा सबके लिए खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती में जारी रिवर फ्रंट डवपलमेंट के तहत हर उम्र के नागरिकों के लिए आकर्षण के स्थल विकसित किए जा रहे हैं। इनमें खेलों से लेकर योग और नदी से लेकर जंगल तक से जुड़े आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं।
गोमती बैराज से लेकर ला-मार्टीनियर बंधे तक के किए जा रहे इन कार्यों की रूपरेखा बुधवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह ने जारी की और इसी के अनुरूप इस क्षेत्र इसी वर्ष में पूरा करने का दावा किया।
ला-मार्टीनियर के किनारे
•कार पार्क : करीब 300 कारों को पार्क करने के लिए पार्किँग बनाई जा रही है, जहां नागरिक अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
•वेटलैंड : यह जगह नदी और नागरिकों को जोड़ने व पक्षियों को बसाने के लिए तैयार की जा रही है।
•लॉन : पार्क में हरियाली देने के लिए
•प्लाजा : यहां खरीदारी के लिए स्थान उपलब्ध होंगे
•मल्टी परपज कोर्ट : जहां नागरिकों को बैठने और समय काटने के लिए स्थान दिया जाएगा
•बच्चों का खेल का मैदान : छोटे बच्चों को खेलने के लिए उनकी रुचि के उपकरण यहां होंगे
•गोमती फ्लावर शो : विभिन्न प्रजातियों के फूल उगाए जाएंगे
•वाटर शो व निर्मल ज्योति : रंगीन फव्वारों का शो
•नावों के लिए घाट : नौकायन
पक्षियों और मछलियों का होगा संरक्षण
•एंपीथियेटर : खुले में थियेटर गतिविधियां यहां आयोजित की जा सकेंगी
•फूट कोर्ट व हाट : लखनऊ की वस्तुओं को खुले बाजार में बेचने के लिए कारीगरों व खानपान बनाने वालों को स्थान दिया जाएगा
•फुटबॉल व क्रिकेट खेलने की जगह : इसे छोटे स्तर पर खेल आयोजनों के काम में लिया जाएगा
•वैवाहिक पवैलियन व स्थल : वैवाहिक आयोजनों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
•योग क्षेत्र व जंगल : हरियाली के बीच समय गुजारने व योग करने के इच्छुक नागरिकों के लिए
अंबेडकर पार्क की ओर
•कलर्ड प्लाजा : यहां भी प्लाजा बनाया जाएगा जहां नागरिक बैठकर समय काट सकेंगे।
•इकोलॉजिकल फॉरेस्ट : गोमती के किनारे और लखनऊ में पाए जाने वाले पेड़ पौधे यहां उगाए जाएंगे
•फॉरेस्ट ट्रेल : जंगल में घूमने जैसा आनंद प्रकृति प्रेमी नागरिकों को देने के लिए इसे बनाया जाएगा
•साइकिल ट्रैक व ब्रॉड वॉक : सेहत के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए
•बोट क्वे : नौकायन के लिए बोट क्वे का उपयोग होगा
•वेट लैंड : प्राकृतिक तौर पर पक्षियों और मछलियों का संरक्षण किया जाएगा।