फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Nagar's Executive Engineer and SDO were removed for failing to stop tripping.

Lucknow News: ट्रिपिंग नहीं रोक पाने पर गोमती नगर के अधिशासी अभियंता व एसडीओ को हटाया

Tue, 14 Oct 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gomti Nagar's Executive Engineer and SDO were removed for failing to stop tripping.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने, बार-बार ट्रिपिंग जैसे प्रकरण को काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने गोमतीनगर के अधिशासी अभियंता धीरज कुमार और एसडीओ शैलेश को लखनऊ से तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इन दोनों को दूसरे जोन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पावर काॅर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सोमवार को राजधानी लखनऊ की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने लेसा के मुख्य अभियंताओं से ट्रिपिंग पर नाराजगी जताई। कहा कि मौसम में बदलाव होने के बाद भी शिकायतें खत्म नहीं हो रही हैं। यह स्थिति तब है, जब लोड लगभग 30 प्रतिशत तक कम है। उन्होंने गोमतीनगर में ट्रिपिंग की बढ़ी शिकायतों को लेकर सख्त चेतावनी दी। साथ ही अधिशासी अभियंता धीरज कुमार और एसडीओ (विश्वास खंड) शैलेश को तत्काल स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी क्षेत्र में निकलें। राजधानी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर, एसडीओ एवं अधिशाषी अभियंता उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति का फीड-बैक लें। उनसे संपर्क करें। अवर अभियंता से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोलिंग करें। ट्रांसफार्मर, फीडर आदि का लोड चेक करें। ट्रांसमिशन के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वितरण से सामंजस्य बनाए रखें, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। अध्यक्ष ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में निर्बाध एवं उच्च गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इसके लिये अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियॉ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed