फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Nagar, Lohia Park and Janeshwar Park have the highest number of snakes.

Lucknow News: गोमतीनगर, लोहिया पार्क व जनेश्वर पार्क में सबसे ज्यादा सांप

Fri, 17 Jul 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gomti Nagar, Lohia Park and Janeshwar Park have the highest number of snakes.
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया सांप संरक्षण का संदेश। 
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर, लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क जहरीले सांपों का सुरक्षित ठिकाना हैं। यहां भारतीय नाग (कोबरा), करैत और रसेल वाइपर जैसे विषैले सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। वन विभाग के अनुसार, प्राकृतिक आवास सुरक्षित होने से इंसानों से टकराव की घटनाएं बेहद कम होती हैं।
विज्ञापन

विश्व सर्प दिवस पर पर्यावरणम् सोसाइटी के संस्थापक आदित्य तिवारी ने बताया। देश में सांपों की लगभग 350 प्रजातियां हैं, जिनमें लखनऊ में 15 दर्ज हैं। इनमें केवल तीन प्रजातियां भारतीय नाग, करैत और रसेल वाइपर ही विषैली हैं। इनके काटने पर समय पर इलाज न मिलने से जान का खतरा हो सकता है। विषैले सांप का जहर तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है। इससे सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए। एंटी-वेनम उपचार शुरू कराना सबसे जरूरी है। बता दें कि गोमतीनगर की आबादी करीब पांच लाख है। जनेश्वर मिश्र पार्क में पांच हजार और लोहिया पार्क में करीब चार हजार लोग रोज टहलने आते हैं।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया सांप संरक्षण का संदेश

विश्व सर्प दिवस पर आदित्य तिवारी ने बच्चों को विषैले व गैर-विषैले सांपों की पहचान कराई। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिड़ियाघर के निदेशक ने सांपों को पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि सांपों का शिकार होने से कई प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच सकती हैं। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये सांप संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed