फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gomti express cancelled till 27 april

आप भी इस ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर

Fri, 23 Mar 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
gomti express cancelled till 27 april
- फोटो : डेंमो

गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार से नहीं चलेगी। इसे अब 27 अप्रैल तक निरस्त किया गया है। लेकिन दिल्ली में प्लेटफॉर्म 16 के बाद 15 का काम शुरू कर दिए जाने के कारण गोमती एक्सप्रेस के संचालन की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


गोमती एक्सप्रेस के शुक्रवार से संचालन शुरू होने की खबर पर सैकड़ों यात्रियों ने इसमें टिकट भी बुक करा लिए थे। अब रेलवे पूरा पैसा वापस करेगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पिछले चार महीनों से निरस्त चल रही है।
विज्ञापन


दिसंबर में गोमती एक्सप्रेस को कोहरे के चलते निरस्त किया गया था। 17 मार्च से ट्रेन को पटरी पर लौटना था। लेकिन दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 16 पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेन को 22 मार्च तक निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से इसका संचालन होथा था, लेकिन गुरुवार शाम एक बार फिर इसे 27 अप्रैल तक निरस्त किए जाने की सूचना रेलवे की ओर से दी गई। बताया गया कि दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 16 का काम पूरा होने के बाद अब प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर काम शुरू करने के लिए ब्लॉक जारी किया गया है। 

चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन्स

gomti express cancelled till 27 april
वहीं गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की राहत के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि रेलवे हावड़ा से जम्मूतवी वाया लखनऊ दो स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। 

हावड़ा जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (03051) 5 अप्रैल से 3 मई तक हर गुरुवार को 5 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन रात 11.55 बजे हावड़ा से चलेगी और दूसरे दिन शाम 5.20 बजे लखनऊ होते हुए शनिवार दोपहर जम्मूतवी पहुंचेगी।

वापसी में जम्मूतवी हावड़ा स्पेशल ट्रेन (03052) 7 अप्रैल से 5 मई तक प्रत्येक शनिवार रात 8.10 बजे जम्मूतवी से चलेगी और दोपहर 12.25 बजे लखनऊ और सोमवार को सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

देखें, ट्रेन्स का समय

gomti express cancelled till 27 april
थर्ड एसी के तीन, स्लीपर के 11 कोच लगेंगे। दूसरी ओर हावड़ा जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (82303) 10 मई से 14 जून तक प्रत्येक गुरुवार को 6 फेरों में चलेगी।

ट्रेन रात 11.55 बजे हावड़ा से चलकर दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे वाराणसी व शाम 5.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां से शनिवार दोपहर 1.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

वापसी में जम्मूतवी हावड़ा स्पेशल ट्रेन(82304) 12 मई से 16 जून तक प्रत्येक शनिवार रात 8.10 बजे जम्मूतवी से चलकर अगली दोपहर 12.25 बजे लखनऊ व शाम 6.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। जहां से सोमवार सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed