फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gomti barrage bridge will not open about twenty days

वाहनों की आवाजाही से दरकने का खतरा, 20 दिन नहीं खुलेगा गोमती पुल

Tue, 13 Dec 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Dec 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
gomti barrage bridge will not open about twenty days
लोहे की चादर लगाकर बंद ‌‌क‌िया गया पुल - फोटो : amar ujala

गोमती बैराज पुल पर फिलहाल 20 दिन तो नहीं ही खुलेगा। सिंचाई विभाग के बड़बोले एक्सईएन व रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रभारी रूप सिंह यादव ने रविवार को दावा किया था कि सबकुछ ठीक है और सोमवार से पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने कहा कि अब मिट्टी हटाकर देखा जाएगा कि पुल को कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचा। इस काम में 20 दिन लग सकते हैं। अगर पुल को ज्यादा नुकसान पहुंचा होगा तो कई महीने तक इसे बंद रखा जा सकता है।
विज्ञापन


 पुल पर स्टील प्लेट्स को सरिये से वेल्ड कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ढहे बाढ़ कंट्रोल रूम का मलबा हटाना सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिया है। समतामूलक चौराहे वाले छोर पर जमीन में आई दरारों से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती रिवर फ्रंट डवलपमेंट के तहत बनाए जा रहे अंडरपास से बाढ़ कंट्रोल रूम शनिवार को ढह गया था। रविवार को समतामूलक चौराहे के ओर भी तट की जमीन फट गई थी।अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहनों की आवाजाही से पुल के दरकने का खतरा है। इसे रोकने के लिए पुल बंद रहेगा और सुधार कार्य करवाए जाएंगे।

... तो लंबे समय तक बंद रह सकता है पुल

gomti barrage bridge will not open about twenty days
गोमती बैराज के पास लोहे की चादर लगाकर बंद ‌क‌िया गया पुल - फोटो : amar ujala

रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रभारी रूप सिंह ने दावा किया था कि पुल को सोमवार सुबह खोल दिया जाएगा, जो गलत साबित हुआ। सोमवार को करीब दो घंटे उन्होंने इंजीनियरों के साथ मौके का मुआयना किया।

उन्होंने कहा- अगले बीस दिन में पुल के किनारों पर धंसा मलबा और मिट्टी हटाए जाएंगे। ताकि आकलन हो सके कि क्या पुल को नुकसान हुआ है और हुआ है तो उसे कैसे सुधारा जाए? ऐसे में कम से कम अगले बीस दिन और नुकसान अधिक होने पर कई महीने तक के लिए यह बैराज पुल बंद किया जा सकता है। 

जिला प्रशासन की टीम ने भी बैराज पुल के हालात की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अंडर पास बना रहे ठेकेदार की गलती मानी जा रही है। यह रिपोर्ट मंगलवार को डीएम को दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की जांच कर दोषियों की पहचान की जा सकेगी।

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अंडरपास जिस तरह से बनाया जा रहा है उसका तरीका ‘जिस डाल पर बैठे उसी को काटने जैसा’ रहा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष और पुल के नीचे से अंडर पास बनाया जा रहा है, इसके लिए पुल के एक हिस्से की दोनों दीवारें पोकलेन मशीन से गिराई जा चुकी हैं। यहां बड़े स्तर पर पिछले एक साल से निर्माण जारी है

पुल बंद होने का कहीं भी नहीं लगाया बोर्ड

gomti barrage bridge will not open about twenty days
लोहे की चादर लगाकर बंद ‌‌क‌िया गया पुल - फोटो : amar ujala

लेकिन अब जब कक्ष ढह चुका है और समतामूलक चौराहे वाले छोर पर भी जमीन फट रही है, उससे पुल को खतरे की आशंका बेवजह नहीं है। सड़क बंद किए जाने की वजह से नागरिकों को 1090 चौराहे से घूमकर लोहिया पुल से निकलना पड़ रहा है।

दूसरी ओर परिवर्तन चौराहे पर आ रहे अनजान नागरिक बैराज की ओर सर्किल पर घूम रहे हैं। तीन दिन से उन्हें कोई सूचना नहीं दी जा रही है कि आगे बैराज पुल बंद है, इसलिए लोहिया पथ पुल से ही निकलें।

संगीत नाटक अकादमी के सामने यह जानकारी देता हुआ बोर्ड लगाया जा सकता है, लेकिन इतना भी नहीं किया जा रहा। इसका परिणाम यह हो रहा है कि परिवर्तन सर्किल पर लौट रहे लोगों का लोहिया पथ से आ रहे लोगों से टकराने के हालात बन रहे हैं। कारों और बाइक्स की वजह से भारी संख्या में वाहन इस जगह पर जमा हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed