फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomatinagar tarminal ignored in Railway Budget.

गोमतीनगर: जरूरत थी 109 की मिले केवल एक करोड़ रुपये

Fri, 27 Feb 2015 10:09 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Feb 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
Gomatinagar tarminal ignored in Railway Budget.

शहर के लिए अरसे से गोमतीनगर टर्मिनल की मांग को इस रेल बजट में भी उपेक्षा मिली। गोमतीनगर स्टेशन को टर्मिनल बनाने के लिए 109 करोड़ रुपये की जरूरत थी, लेकिन केवल एक करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए।

विज्ञापन


रेलवे ने गोमतीनगर स्टेशन को देश के दस चुनिंदा सेटेलाइट स्टेशन बनाने की योजना में शामिल किया है। आरडीएसओ को शोध के लिए इस बार रेलवे ने जमकर बजट दिया है। इस बजट में आरडीएसओ को 40.43 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। लखनऊ में पांच नए अंडरपास बनाने के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर हॉल्ट को टर्मिनल में बदलने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका शिलान्यास किया था। यहां गोमतीनगर हॉल्ट को 23 दिसंबर 2013 को दो नए प्लेटफार्म बनने के साथ स्टेशन का दर्जा मिला था। लेकिन बजट न होने के कारण जनवरी 2014 से इसके दो और प्लेटफॉर्म और टर्मिनल बनाने का काम बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव के बाद पिछले बजट में 36 लाख रुपये आवंटित हुए थे। इस बार उम्मीद थी कि इस टर्मिनल के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये का प्रावधान हो सकेगा। हालांकि रेलवे ने 109 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रेल बजट में शामिल करने के लिए भेजा था।

पीपीपी मॉडल से विकसित होगा गोमती नगर स्टेशन

Gomatinagar tarminal ignored in Railway Budget.

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली के हजरत निजामुददीन स्टेशन की तर्ज पर सेटेलाइट स्टेशन बनाने की घोषणा में गोमतीनगर टर्मिनल को शामिल किया है। डीआरएम अनूप कुमार कहते हैं कि अब पीपीपी मॉडल से गोमतीनगर स्टेशन को विकसित किया जाएगा। जुलाई तक इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी दे दी जाएगी।

जाम से राहत दिलाएंगे 5 अंडरपास, सब-वे

रेलवे ने बजट में लखनऊ में जाम से राहत दिलाने के लिए पांच नए सबवे की घोषणा की है। इसमें सदर बाजार की ओर से जाने वाले सैकड़ों लोगों को राहत देने के लिए पुराना किला के गेट नंबर 215 पर भी एक सबवे बनाया जाएगा। जबकि माल एवेन्यू पुल पर बनाए गए ऊपरगामी सेतु का बकाया एक करोड़ रुपये भी जारी कर दिया गया है।

इस बार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कुल 57 रेलवे क्रासिंगों पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए 21 लाख रुपये की टोकन मनी आवंटित हुई है। इसके तहत पुराना किला स्थित गेट संख्या 215 पर अंडरपास बनाने के लिए एक लाख रुपये टोकन मनी आवंटित किया गया है। जबकि लखनऊ सिटी के गेट नंबर 2 बी पर रोड ओवरब्रिज के लिए भी एक लाख रुपये दिये गए हैं।

अर्जुनगंज से सटे समपार पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए इस बजट में 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी तरह उतरेटिया, टीपीनगर और आलमनगर में भी एक-एक अंडरपास बनेगा। इनके लिए भी 1 लाख रुपये का आवंटन हो गया। वहीं माल एवेन्यु के ओवरब्रिज के लिए रेलवे ने अपने हिस्से का बकाया 1 करोड़ रुपये भी जारी कर दिया है। जून तक इन अंडरपास की रिपोर्ट उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को सौंपनी है।

एक मार्च से चलेगी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

Gomatinagar tarminal ignored in Railway Budget.

रेल बजट की जगह अब मॉनीटरिंग कर अधिक मांग वाले रूट पर यात्रियों की सुविधाओं के अनुसार नई ट्रेनों को चलाया जाएगा। यात्रियों को राहत देने के लिए अब रेल बजट की जगह संसद के सत्र में ही नई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की जाएगी। इस बजट में भले ही लखनऊ सहित देश के किसी भी रेलवे स्टेशन को कोई नई ट्रेन नहीं मिली है लेकिन अब अगले 15 दिनों में डबल डेकर सहित कई ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम अनूप कुमार ने बताया कि एक मार्च से पिछले रेल बजट की घोषित ट्रेन लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। डबल डेकर ट्रेन भी संसद सत्र में घोषणा के बाद चल पड़ेगी। डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेेनों का संचालन शुरू होगा, लेकिन उसके लिए इस बार नई व्यवस्था होगी।

रेल बजट की जगह अधिक मांग वाले रूट पर नई ट्रेनों को चलाया जाएगा। वहीं रेलवे सूत्रों के मुताबिक नई ट्रेनों को चलाने के लिए अगले 15 से 20 दिन के भीतर घोषणा की जा सकती है। इन ट्रेनों को स्पांसरशिप भी निजी क्षेत्रों से मिल सकेगी। लखनऊ को एसी डबल डेकर के साथ अन्य कई ट्रेनों  के मिलने की भी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed