फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomati express will remain cancelled for six days.

Railway News: छह दिन निरस्त रहेगी गोमती एक्सप्रेस, बदले हुए रूट से चलेगी तेजस

Wed, 29 Jun 2022 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jun 2022 05:16 PM IST
सार

रेलवे फ्लाई ओवर के काम के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। जानें, क्या बदलाव किए गए हैं?

विज्ञापन
Gomati express will remain cancelled for six days.
- फोटो : Social media

विस्तार

गाजियाबाद-टुंडला खंड के खुर्जा व सिकंदरपुर स्टेशन के बीच डीएफ सीसीआईएल के रेलवे फ्लाईओवर के काम के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे गोमती एक्सप्रेस छह दिन के लिए निरस्त रहेगी, वहीं तेजस को बदले रूट से चलाया जाएगा। कई अन्य ट्रेनों को रोककर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक लखनऊ से रोजाना नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12419 गोमती एक्सप्रेस दो, चार, छह, सात, दस और 13 जुलाई को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से रोजाना लखनऊ आने वाली ट्रेन 12420 गोमती एक्सप्रेस भी छह दिन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस दो जुलाई को बदले रूट लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद से चलाया जाएगा। वहीं, नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस को दो जुलाई को नई दिल्ली स्टेशन पर 180 मिनट रोककर रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रूट से दो जुलाई को ट्रेन 12566 नई दिल्ली-दरभंगा, एक जुलाई को 12561 जयनगर-नई दिल्ली ट्रेन इटावा,भंडई, आगरा कैंट, पलवल नई दिल्ली और 02570 नई दिल्ली- जयनगर ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, बाराबंकी रूट से दो, चार, छह, सात, दस, 11 व 13 जुलाई को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed