{"_id":"6ac94f4e7527622f3405875b","slug":"gold-worth-172-crore-was-concealed-in-knee-caps-lucknow-news-c-13-lko1096-1959348-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नी-कैप में छिपाए था 1.72 करोड़ का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नी-कैप में छिपाए था 1.72 करोड़ का सोना
विज्ञापन
लखनऊ। वंदे भारत एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे तस्कर से चारबाग स्टेशन पर 1.2 किलो सोना बरामद किया गया। शातिर ने सोना नी-कैप में छिपाया। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्रवाई के दौरान बरामद सोने की कीमत 1.72 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
चारबाग आरपीएफ के प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि वाराणसी से मेरठ जाने वाली ट्रेन 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। मौके पर पहले से मौजूद टीम ने ट्रेन से उतरे एक यात्री की जांच की। उसकी नी-कैप से 1.202 किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 1,72,34,373 रुपये आंकी गई है।
तस्कर ने बताया कि हावड़ा से वाराणसी के रास्ते लखनऊ तक विदेशी सोना पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों से चकमा देने के लिए शातिर हावड़ा से सीधे आने वाली ट्रेन छोड़कर वाराणसी में ट्रेन बदलकर लखनऊ पहुंचा था। उसने नी-कैप के नीचे विशेष जेब बना रखी थी। इसमें उच्च शुद्धता वाली सोने की तीन चेन, एक आधी छड़ और दो कटे टुकड़े मिलाकर कुल छह टुकड़े छिपा रखे थे।
विज्ञापन
दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच दल अब पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क का पता लगा रहा है। डीआरआई के अनुसार जनवरी से अब तक यूपी में सोने की तस्करी के नौ मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 21 करोड़ रुपये का कुल 14.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया जा चुका है।