फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold smuggler found corona positive case of more than one crore smuggling disclosed

लखनऊ: कोरोना पॉजिटिव निकला तस्कर तो खुला डेढ़ करोड़ की सोना तस्करी का राज

Sat, 06 Mar 2021 11:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 06 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gold smuggler found corona positive case of more than one crore smuggling disclosed
बरामद किया गया सोना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्करों से तीन किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। तस्कर सोने को रोलर स्केट्स के हत्थे, मीट कटिंग एवं मिक्सर मशीन तथा सोने के पेस्ट में ढालकर अंडरगारमेंट की इलास्टिक में छिपाकर ला रहे थे। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि पकड़े गए तस्करों में एक कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद इस तस्करी का राज उजागर हुआ। अब विमान के सभी यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो रही है और कस्टम की टीम भी कोरोना जांच करवाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कस्टम की टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। पर, कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के नेतृत्व में गत शुक्रवार व शनिवार को कस्टम की टीम ने दुबई से लखनऊ पहुंचे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर दुबई से लखनऊ पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1194 और इंडिगो की फ्लाइट 6ई-8457 से आए थे, जिनके पास से कुल 3191 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत 1,50,17,751 रुपये है। 

सूत्रों की मानें तो कस्टम पूरे मामले को दबाए बैठी थी। जानकारी साझा करने के मूड में नहीं थी। अंदरखाने कुछ घालमेल की भी आशंका थी। पर, जब उन तस्करों में से एक कोरोना पॉजिटिव मिला तो डेढ़ करोड़ की तस्करी का मामला उजागर हो गया।

अंडर गारमेंट में छिपाकर ला रहा था सोना
कस्टम की टीम ने बताया कि तस्कर सोने को बेलनाकार व गोलाकार आकारों में ढालकर ला रहे थे। इसके अलावा रोलर स्केट्स के हत्थे, मीट कटिंग व मिक्सिंग मशीन की बॉडी में छुपाने के अतिरिक्त सोने के पेस्ट को अंडरगारमेंट की इलास्टिक में छिपाकर ला रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

ऐसे खुला मामला
विदेश से आने वाली फ्लाइटों के यात्रियों की कोरोना जांच एयरपोर्ट पर होती है। इसी क्रम में जब पांचों तस्करों की कोरोना जांच हुई तो उसमें एक तस्कर पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद यात्रियों व टीम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया।

यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांच तस्करों में से एक तस्कर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद विमान के सभी यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अलावा जांच टीम में शामिल अधिकारियों की भी कोरोना जांच होगी।

जाना था जेल, मिल गई बेल
पकड़े जाने के बाद सोने के तस्करों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना था, जहां से उन्हें जेल भेजा जाता। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से राकेश यादव को कस्टम की तरफ से ही बेल मिल गई। यानी कि उसे जेल जाना था, पर मौके से ही बेल मिल गई। बाकियों पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed