फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold smuggler arrested in lucknow airport during bag scanning

बैंकाक से 25 लाख का सोना लेकर आया यात्री बैग स्कैनिंग में दबोचा गया

Thu, 20 Dec 2018 10:48 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
gold smuggler arrested in lucknow airport during bag scanning
पकड़ा गया सोना

विमान के जरिए हवाई रास्ते से होने वाली विदेशी सोने की तस्करी थम नहीं रही है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को फिर अमौसी एयरपोर्ट पर पाया गया, जब बिना सीमा शुल्क चुकाए ही विदेश से सोना लेकर आ रहे एक यात्री को टीम ने दबोच लिया। उसके पास से लगभग 25 लाख रुपये का विदेशी सोना जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि विभाग को मिली गोपनीय सूचना पर आयुक्त वीपी शुक्ल के निर्देश पर कस्टम टीम ने कार्रवाई की। बताया, बुधवार को बैंकाक से शाम 6:30 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे थाई स्माइल एयरलाइंस की फ्लाइट (डब्ल्यूई. 0333) से एक यात्री करीब 760 ग्राम सोना लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की तैयारी में था।
विज्ञापन


लेकिन लगेज स्कैनिंग के दौरान अमौसी एयरपोर्ट पर मौजूद टीम ने उसे धर दबोचा। बिना सीमा शुल्क चुकाए बैग के अंदर लाए गए इस सोने के बारे में जब कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम भूपेंद्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह सोने के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे सका। कस्टम अधिकारियों ने सोना कब्जे में लेते हुए भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया और राजधानी स्थित अपने मुख्यालय लेकर चले गए। पकड़े गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम में अधीक्षक अफी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान, निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र, पिंकी कुमारी और श्रवण कुशवाहा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed