{"_id":"695c298125c4d561820a520f","slug":"gold-rings-were-stolen-from-jewelers-to-play-online-betting-lucknow-news-c-372-1-lu11029-151504-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए ज्वैलर्स से चुराई थी सोने की अंगूठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए ज्वैलर्स से चुराई थी सोने की अंगूठियां
Tue, 06 Jan 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुमित मिश्रा व बरामद अंगूठियां।
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने सोमवार को खुशी ज्वैलर्स से 21 अंगूठियों के दो बॉक्स चुराकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कमलाबाद बढ़ौली निवासी सुमित मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 19 अंगूठियां, 20 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी है और इसके लिए पैसों की जरूरत के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को 60 फीट रोड स्थित खुशी ज्वैलर्स पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। मौका पाते ही वह 21 अंगूठियों के दो बॉक्स लेकर बाइक से भाग निकला। इस मामले में सराफा व्यवसायी पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर तीन टीमें गठित की गईं थीं।
सीसीटीवी से मिला सुराग, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक
पुलिस के मुताबिक 60 फीट रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी वारदात के बाद जानकीपुरम थाने के सामने से होते हुए भिटौली क्रासिंग की ओर गया। इसके बाद वह मड़ियांव गांव से नहर रोड होते हुए बक्शी का तालाब पहुंचा और फिर अपने घर कमलानगर चला गया।
विज्ञापन
10 अंगूठियां एक लाख में रखी थीं गिरवी
घटना के बाद आरोपी ने बक्शी का तालाब स्थित एक ज्वैलर्स के यहां 10 अंगूठियां एक लाख रुपये में गिरवीं रख दी थीं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सराफा व्यवसायी से सभी 10 अंगूठियां बरामद कर ली हैं।
दुबग्गा में करता है नौकरी, पहली बार किया अपराध
पुलिस के मुताबिक सुमित मिश्रा दुबग्गा में एक निजी आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बेटी है। उसकी ससुराल मड़ियांव गांव में है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक उसके पिता सुधाकर मिश्रा के नाम पंजीकृत है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।