{"_id":"69dffefa3ee4dabbc205d6e6","slug":"gold-loan-taken-from-bank-by-keeping-fake-jewellery-lucknow-news-c-13-lko1070-1693242-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नकली जेवरात रखकर बैंक से लिया गोल्ड लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नकली जेवरात रखकर बैंक से लिया गोल्ड लोन
Thu, 16 Apr 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के गहदो स्थित बैंक ऑफ इंडिया में नकली जेवरात रखकर गोल्ड लेने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर फर्जी मूल्यांकन करने वाले बैंक के अधिकृत वैल्यूवर सत्यम सोनी और लोन लेने वाले माल निवासी संतोष कुमार के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गहदो स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभिजीत शुक्ल ने बताया कि 27 फरवरी 2023 को आरोपी संतोष कुमार ने जेवरात गिरवी रख कर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। गिरवी रखे गए जेवरात की शुद्धता का परीक्षण बैंक के अधिकृत वैल्यूवर सत्यम सोनी ने किया। उन्होंने 185.038 ग्राम सोना और शुद्धता 24 कैरेट बताया था। इस पर बैंक ने संतोष को 7.14 लाख रुपये का लोन दिया था। छह महीने तक किसी प्रकार का भुगतान न होने पर 29 अगस्त 2023 को रिकॉल नोटिस भेजा गया। संतोष ने बैंक से कोई संपर्क नहीं किया। बैंक ने रखे जेवरातों का पुनः मूल्यांकन बैंक के ही अन्य अधिकृत वैल्यूवर अंकुर सोनी से कराया। इस दौरान जेवरात का वजन 19.300 ग्राम होने के साथ अन्य धातु के बने निकले। बैंक के साथ धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।