फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold captured worth 31 lakh on airport two smugglers arrested

एयरपोर्ट पर पकड़ा 31 लाख का सोना, बैंकॉक व मस्कट के दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 07:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
gold captured worth 31 lakh on airport two smugglers arrested
कस्टम अधिकारियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सोना पकड़ा - फोटो : amar ujala
पिछले 24 घंटे में अमौसी एयरपोर्ट पर करीब 31 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया है। एक तस्कर सैंडल के हुक और दूसरा इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट की रिंग में सोना छिपाकर ला रहा था। कस्टम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को बैंकॉक की फ्लाइट डब्लूई-333 दोपहर 12.05 बजे लखनऊ पहुंची। इसमें यात्रा कर रहे टीटागढ़ नॉर्थ 24 परगना निवासी रबी शंकर से शक के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने पूछताछ कर जांच की। इसमें रबी के पास से 6,22,862 रुपये का 179.5 ग्राम सोना बरामद हुआ। उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि सोना सैंडिल में लगे हुक में छिपाकर लाया जा रहा था। इसके अतिरिक्त रविवार को ओमान एयर की मस्कट की फ्लाइट डब्लूवाई-263 रात आठ बजे अमौसी पहुंची। इससे उतरे देवरिया के पिंटू पाल से कस्टम ने 699 ग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन


इसकी कीमत 24,25,530 रुपये थी। सोना इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट के अंदर रेडियम से पॉलिश रिंग में छिपाकर लाया जा रहा था। आयुक्त वीपी शुक्ल के दिशानिर्देश व निहारिका लाखा के नेतृत्व में टीम के अधीक्षक अफी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान, सुधीर त्यागी व निरीक्षक अतुल कुमार, श्रवण कुशवाहा, पिंकी कुमारी, शिवेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश व आरके राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही एयरपोर्ट पर तस्करी

आठ फरवरी को मस्कट से लखनऊ पहुंची ओमान एयर की फ्लाइट से कस्टम ने 40 लाख रुपये का सोना बरामद किया। बलिया निवासी तस्कर सत्येंद्र कुमार यादव मार्कर पेन, पिस्ता व सिलिकॉन गन में सोना छिपाकर ला रहा था। इससे पूर्व ओमान एयर की फ्लाइट से यात्रा कर रहे बिहार के चम्पारण निवासी जुगनू अंसारी के पास से भी 775 ग्राम सोना बरामद किया गया। इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन वायर में तार की जगह और चाकू घिसने वाली रेती को सोने का बनाकर लाया गया था। जांच में जब पॉलिश हटी तो सोना सामने आ गया। सोने की कीमत 27 लाख रुपये थी। कस्टम ने 19 व 21 जनवरी को भी एयरपोर्ट से सोना बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed