फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold became costlier by Rs 2350 and silver by Rs 3450 in a week

Lucknow: सप्ताह भर में सोना 2350 तो चांदी 3450 रुपये हुई महंगी, शादी के लिए भी सस्ते गहने खरीद रहे लोग

Thu, 06 Feb 2025 10:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने से शादी के सीजन में भी लोग मजबूरी में कम कीमत के गहने खरीद रहे हैं। महंगाई की वजह अमेरिका के अन्य देशों पर लगाए टैरिफ को भी व्यापारी बड़ी वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन
Gold became costlier by Rs 2350 and silver by Rs 3450 in a week
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने-चांदी के दामों में फिर से उछाल आया है। हफ्ते भर के अंदर सोना 2350 और चांदी 3450 रुपये महंगी हुई है। इनमें से एक ही दिन में सोने की कीमत 1000 तो चांदी की 1600 रुपये बढ़ी है। उधर, सहालग सीजन में इस महंगाई का बाजार पर असर पड़ा है। लोग मजबूरी में कम कीमत के गहने खरीद रहे हैं। हालांकि, निवेश के लिए लोग अब भी गोल्ड पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बजट के बाद सोना और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। शहर के बड़े सराफा व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्थितियां जिम्मेदार हैं, क्योंकि एक फरवरी को ही अमेरिका के अन्य देशों पर टैरिफ लगाने से डॉलर में मजबूती आई है, जबकि रुपया कमजोर हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


हफ्ते भर में इस कदर बढ़े सोने के दाम
तारीख 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (किलो)
29 जनवरी 84000 93500
31 जनवरी 85500 96200
1 फरवरी 85500 96200
3 फरवरी 85350 95300
4 फरवरी 86350 96900

घरेलू टैक्सों में कटौती से ही मिलेगी राहत
आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि अमेरिका गोल्ड को नियंत्रित करने वाला देश है। ट्रंप सरकार आने के बाद से सराफा व्यापारियों को इसका अंदेशा था। जिस तरह के चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लागू किए गए हैं, उससे डॉलर को मजबूती मिली और सोने के दाम बढ़े। बजट में उम्मीद थी कि जीएसटी में कमी होगी, लेकिन ऐसा न होने से अभी कीमतों में और भी उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंपोर्ट ड्यूटी कम होने से भी मिलेगी राहत
यूपी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र नाथ रस्तोगी का कहना है कि सभी देश साउथ अफ्रीका से सोना आयात करते हैं। अमेरिका इसमें बड़ा निवेशक है। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी व अन्य टैक्स के कारण यह और महंगा हो जाता है, जबकि नेपाल व दुबई में सस्ता मिलता है। इसीलिए तस्करी बढ़ती है। बड़े व्यापारियों को इससे काफी मुश्किल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed