फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gola Gokarnath by-election: Challenge to keep workers spirited in front of SP

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : सपा के सामने कार्यकर्ताओं को हौंसलामंद रखने की चुनौती

Sun, 06 Nov 2022 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Nov 2022 10:53 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव हारने के बाद हुए उपचुनावों में सपा लगातार शिकस्त खा रही है। विधानसभा में अपनी धमाकेदार उपस्थिति बरकरार रखने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ और आजम खां ने रामपुर से इस्तीफा दिया। उपचुनाव में यह दोनों सीटें सपा के साथ से निकल गई।

विज्ञापन
Gola Gokarnath by-election: Challenge to keep workers spirited in front of SP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में हुए उपचुनाव में हार का सामने के बाद समाजवादी पार्टी की चुनौती बढ़ गई है। उसे मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को हौंसलामंद रखना होगा। अपनी रणनीति में भी बदलाव करनी पड़ेगी। क्योंकि मैनपुरी अभी तक सपा का सबसे मजबूत किला है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हारने के बाद हुए उपचुनावों में सपा लगातार शिकस्त खा रही है। विधानसभा में अपनी धमाकेदार उपस्थिति बरकरार रखने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ और आजम खां ने रामपुर से इस्तीफा दिया। उपचुनाव में यह दोनों सीटें सपा के साथ से निकल गई। निश्चित तौर पर गोला विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का पहले से कब्जा था, लेकिन यहां से सपा के हारने का असर सीधे मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर पड़ना तय है। 
विज्ञापन


पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता यह दुहाई दे रहे हैं कि भाजपा ने छलबल से गोला सीट जीत ली है। यहां सपा को 90 हजार से अधिक मत मिला है। लेकिन निरंतर मिल रही हार से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला टूटना स्वाभाविक है। ऐसे में पार्टी को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व को लगातार उपचुनावों में भी कमान संभालनी पड़ेगी। अभी तक का इतिहास यही रहा है कि वह उपचुनावों से पूरी तरह से दूर है। लेकिन अब हार मिले या जीत, दोनों में सेनापति के तौर पर उन्हें मैदान में डटकर सामना करना पड़ेगा। क्योंकि उपचुनाव से दूरी यह संदेश दे रही है कि किसी न किसी रूप में पार्टी ने  हथियार डाल दिया है। यदि शीर्ष नेतृत्व ने मैदान में उतर कर सेनापति की भूमिका निभाई तो मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शोका संतप्त मैनपुरी में सहानुभूति की लहर सपा के पक्ष में जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय नहीं हो सका उम्मीदवार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार शाम से रविवार तक सैफई में रहे। इस दौरान परिवार के लोगों से बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अलग- अलग लोगों से भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। लेकिन अभी प्रत्याशी पर फैसला नहीं हो सका है। परिवार से जुड़े ज्यादातर लोग तेज प्रताप यादव के नाम पर सहमत भी बताए जा रहे हैं। लेकिन नाम की घोषणा से पहले शिवपाल सिंह यादव को भी मनाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed