फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gokna Gangaghat will be developed as a tourist destination

Lucknow News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा गोकना गंगाघाट

Wed, 06 Sep 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Sep 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Gokna Gangaghat will be developed as a tourist destination
शासन ने दी हरी झंडी, तीन करोड़ से होगा सुंदरीकरण, बनाया जाएगा अतिथि गृह
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर दो लाख से ज्यादा लोग लगाते हैं आस्था की डुबकी
फोटो संख्या २८
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के गोकर्ण ऋषि तपस्थली गोकना घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की शासन ने हरी झंडी दे दी है। ऐसे में घाट का सुंदरीकरण कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने एसडीएम ऊंचाहार से तीन दिन में भूमि अभिलेख व स्थलीय निरीक्षण की आख्या मांगी है।
दरअसल, गोकना गंगा घाट का पौराणिक महत्व है। लोगों का मानना है कि दक्षिण वाहिनी गंगा होने के चलते गोकर्ण ऋषि ने यहां तपस्या की थी। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। वैसे तो गोकना गंगाघाट पर हर दिन लोगों का आना जाना रहता है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर यहां पर रायबरेली के अलावा अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत अन्य जिले के लोगों का आना जाना रहता है। सभी यहां पर आस्था की डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन

पौराणिक महत्व को देखते हुए घाट को शासन ने पर्यटन स्थल के रूक में विकसित करने का निर्णय लिया। यहां तीन करोड़ रुपये से घाट का सुंदरीकरण, अतिथि गृह बनेगा। प्रस्तावित योजना को शुरू कराने के लिए एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने डीएम के निर्देश पर एसडीएम को जमीन के अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। तहसील प्रशासन को तीन दिन में भूमि के कागजात व स्थलीय निरीक्षण की आख्या देनी है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक को समय पर आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed