{"_id":"625a840d48307d5e301a75ee","slug":"godown-of-cables-cathes-fire-in-kakori","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी: गोदाम में लगी भीषण आग में जल गए केबल, 12 करोड़ के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी: गोदाम में लगी भीषण आग में जल गए केबल, 12 करोड़ के नुकसान की आशंका
Sat, 16 Apr 2022 04:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:44 PM IST
सार
काकोरी के जेहटा चौराहे स्थित रखे मोटे केबल के बंडलों में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
केबल के बंडलों में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
काकोरी के जेहटा चौराहा स्थित बिजली विभाग के एक निजी कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम में ऐलुमिनियम के भूमिगत केबल रखे हुए थे। जिनमें से करीब 30 से 35 ड्रमों में भीषण आग लग गयी।
विज्ञापन
मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। अधिशासी अभियंता संजय पासवान ने बताया कि जेहटा पावर हाउस से मेहताब बाग तक भूमिगत केबल बिछाने का काम स्टार लाइट कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। यह कंपनी का निजी गोदाम था।
विज्ञापन
एक लाख 32 हजार क्षमता वाले ऐलुमिनियम के तारों के लगभग 35 बंडल आग की चपेट में आये हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ के आसपास है।
सीएफओ वीके सिंह ने बताया कि दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की विकरालता देखते हुए और गाड़ियों को मौके पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन