{"_id":"683455fdf3726d7a2b094602","slug":"gnm-and-paramedical-application-date-extended-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1220870-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीएनएम के आवेदन 29 और पैरामेडिकल के चार जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीएनएम के आवेदन 29 और पैरामेडिकल के चार जून तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से जीएनएम और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब जीएनएम में 29 मई और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चार जून तक आवेदन कर सकेंगे।
अटल विवि की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश भर के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में पैरामेडिकल और जीएनएम पाठ्यक्रमों के दाखिले होने हैं। पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तारीख अभी तक 24 मई थी। इसकी प्रवेश परीक्षा 18 जून को प्रस्तावित है। इसी तरह जीएनएम के आवेदन 22 मई लिए जाने थे। इसकी प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रस्तावित है। आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए तीन हजार तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए दो हजार रुपये है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।