फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GM of Uttar Pradesh rajkiya Nirman Nigam and his wife died in an accident.

मोहनलालगंज हादसा: निर्माण निगम के जीएम के बाद इलाज के दौरान उनकी पत्नी की भी मौत

Tue, 25 Jun 2019 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jun 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
GM of Uttar Pradesh rajkiya Nirman Nigam and his wife died in an accident.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज में गौरा गांव के पास लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के जीएम सुधीर कुमार तायल की कार सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जीएम सुधीर कुमार तायल (60) और कार चालक जय नारायण सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई जबकि जीएम की पत्नी संगीता को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। आज मंगलवार सुबह संगीता तायल की भी मौत हो गई। दोनों पति पत्नी के शव इंदिरा नगर स्थित उनके घर ले जाए गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीएम मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने यूपीआरएनएन से अनुबंधित कार से लखनऊ आ रहे थे। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला ने बताया कि सुधीर कुमार तायल यूपीआरएनएन के वाराणसी मंडल में तैनात थे।
विज्ञापन


उनका आवास यहां इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव में है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह वाराणसी से पत्नी संगीता के साथ कार से लखनऊ आ रहे थे। कार बस्ती निवासी चालक जय नारायण सिंह चला रहा था। जीएम को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जाना था जबकि उनकी पत्नी संगीता अपने घर जा रही थीं। दोपहर करीब पौने बारह बजे उनकी कार मोहनलालगंज के गौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। बोनट के चीथड़े उड़ गए और जीएम व चालक बुरी तरह से कुचल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही मौके पर राहगीरों का मजमा लग गया। शोरगुल मचने पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खून से लथपथ तीनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जीएम व उनके चालक को मृत घोषित कर दिया। संगीता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

चार दिन बाद होना था रिटायरमेंट

GM of Uttar Pradesh rajkiya Nirman Nigam and his wife died in an accident.
सुधीर कुमार तायल - फोटो : amar ujala

सुधीर कुमार तायल को चार दिन बाद 29 जून को रिटायर होना था। वाराणसी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उनकी विदाई की तैयारी कर रहे थे। वहां उनकी मौत की खबर पहुंची तो सन्नाटा छा गया। कर्मचारियों ने भर्राए गले से कहा कि ऑफिस से विदाई होने वाली थी, लेकिन साहब ने दुनिया से विदा ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed