फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GM of Northern Railway Ashutosh Gangal inspected Ayodhya station

राम मंदिर की तरह भव्य होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, खर्च होंगे 104 करोड़ रुपये, जून 2021 तक पूरा होगा काम

Mon, 07 Dec 2020 08:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
GM of Northern Railway Ashutosh Gangal inspected Ayodhya station
जीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। री-मॉडलिंग के कार्य को लेकर उन्होंने सांसद लल्लू सिंह, डीएम अनुज कुमार झा व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 
विज्ञापन


इसमें अयोध्या में चल रही रेलवे परियोजनाओं के विकास की समीक्षा के साथ ही ट्रेनों के संचालन व नई ट्रेन प्रारंभ करने को लेकर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कोरोना काल में बंद हुई फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को जल्द चलाने का ऐलान भी किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जीएम ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का री-मॉडलिंग कार्य करा रही कार्यदायी संस्था राइट्स को निर्धारित समय में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके लिए जून 2021 की अवधि तय की गई है। इसके बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक में उन्होंने बाराबंकी-अयोध्या-जफराबाद ट्रैक दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाने व सालारपुर माल गोदाम का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के रेलवे की निर्माण शाखा को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर उसका विकास तथा उत्तर रेलवे में शामिल करने, फैजाबाद जंक्शन का नवनिर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीपीआर शीघ्र तैयार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अयोध्या में कोल डिपो 15 दिसंबर से बंद करने की बात भी कही गई।

बैठक में महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुई फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे अयोध्यावासियों की दिल्ली आने-जाने में हो रही परेशानी खत्म हो। बताया कि अभी कोविड प्रोटोकॉल के चलते रिजर्व यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जल्द ही अनारक्षित यात्रियों को भी ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जाएगी। 

इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से नई ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। कहा कि रेलवे द्वारा अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों व यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी के तहत दर्जनों परियोजनाएं चल रही हैं, जो भविष्य में साकार होंगी। 

इससे पूर्व उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन व दुर्घटना राहत ट्रेन का भी निरीक्षण किया और रामलला, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान महाप्रबंधक के साथ मंडलीय रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी, डीएम अनुज कुमार झा, चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर राजीव सक्सेना, मुुख्य कॉमर्शियल मैनेजर जय वर्मा सिन्हा, चीफ इंजीनियर चंद्रप्रकाश गुप्ता, मोनिका श्रीवास्तव, एके लहोटी, राहुल अग्रवाल, जगतोष शुक्ल, अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एमएन मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

कई धार्मिक स्थलों से जुड़ेगा अयोध्या स्टेशन: सांसद

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि बैठक में अयोध्या से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन, अयोध्या से कटरा माता वैष्णो देवी, जगन्नाथपुरी व द्वारिका को जोड़ने के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या से नई दिल्ली की एक और नई ट्रेन व साकेत एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर छह दिन चलाने के विषय में चर्चा हुई है। 

सांसद ने बताया कि अयोध्या जंक्शन के नवनिर्माण व विकास में अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए रेलवे को भूमि उपलब्ध कराने के जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर होगा अयोध्या कैंट 
अयोध्या के आसपास स्थित फैजाबाद जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों को भी राममंदिर के मॉडल के अनुरूप विकसित किया जाएगा। ये बात उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फैजाबाद स्टेशन को भी राम मंदिर मॉडल के अनुरूप विकसित किया जाएगा, इसके लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है।

कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर जल्द ही फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट हो जाएगा। बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन राम मंदिर मॉडल के अनुसार बन रहा है, पहले फेज में करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से री-मॉडलिंग का कार्य हो रहा है। इसे जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे से नार्दर्न रेलवे में लाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले समय में अयोध्या को अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed