फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GM inspected facilities in three trains including Pushpak

Lucknow News: पुष्पक सहित तीन ट्रेनों में जीएम ने जांचीं सुविधाएं

Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
GM inspected facilities in three trains including Pushpak
लखनऊ। ट्रेनों में गंदगी, कूलिंग ठप होने की शिकायतों की बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने पड़ताल की। उन्होंने लखनऊ जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की जांच की।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक ने ट्रेनों में ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस), विद्युत बोर्ड, चार्जिंग पॉइंट, शौचालय, वॉश बेसिन की सफाई, पानी की उपलब्धता, कूड़ा प्रबंधन व एसी बोगियों में कूलिंग स्तर की जांच की। यात्रियों को दिए जाने वाले बिस्तर, चादर, तकियों की गुणवत्ता भी देखी। पुष्पक एक्सप्रेस की पैंट्रीकार की सफाई, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यक्षमता भी जांची। इस मौके पर डीआरएम गौरव अग्रवाल समेत सभी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed