{"_id":"6a46c48dea1935b62f05abbb","slug":"global-appeal-of-up-mangoes-sweetens-festival-to-become-a-new-platform-for-exports-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1811153-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी के आम की बढ़ी वैश्विक मिठास, महोत्सव बनेगा निर्यात का नया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी के आम की बढ़ी वैश्विक मिठास, महोत्सव बनेगा निर्यात का नया मंच
विज्ञापन
उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आम की बढ़ती वैश्विक पहचान और निर्यात को नई गति देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन तीन से पांच जुलाई तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। किसानों को उन्नत एवं निर्यात योग्य बागवानी की जानकारी देने के साथ प्रदेशवासियों को आम की विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराने के लिए आयोजित यह महोत्सव इस बार वैश्विक बाजार से जुड़ने का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव में सात श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। चार जुलाई को जन भवन, लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित होगा। महोत्सव में मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान और निर्यातक भी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता तथा आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होगी। वहीं बागवानों के लिए उन्नत तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट-व्याधि नियंत्रण और विपणन विषयों पर विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर
उद्यान मंत्री ने बताया कि आम उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। वर्ष 2024-25 में 2.63 करोड़ रुपये मूल्य का 404 मीट्रिक टन आम एवं पल्प निर्यात हुआ था, जबकि वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 12.67 करोड़ रुपये मूल्य के 3,563 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश का आम यूनाइटेड किंगडम (लंदन), यूएई, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस सहित कई विकसित एवं विकासशील देशों में निर्यात किया जा रहा है।