फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Give contract opportunity to unauthorized buses, stop theft of diesel, petrol and tickets in buses

राज्यमंत्री ने कहा : अनाधिकृत बसों को दें अनुबंध का मौका, बसों में डीजल, पेट्रोल व टिकट की चोरी रोकें

Wed, 07 Sep 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Sep 2022 12:14 AM IST
सार

राज्यमंत्री ने कहा कि रोडवेज की बसों में डीजल, पेट्रोल व टिकटों की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बसों में लगेज चार्ज ठीक ढंग से नहीं वसूला जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Give contract opportunity to unauthorized buses, stop theft of diesel, petrol and tickets in buses
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि अनाधिकृत चल रही बसों को भी अनुबंध कराने का मौका दिया जाए। जिन बसों की स्थिति अच्छी होगी, उसे मुख्य व ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वह मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिवहन विभाग व निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी आरटीओ, चालान की गई गाड़ियों की पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चालक व परिचालक यात्रियों से विनम्र व्यवहार करें। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि रोडवेज की बसों में डीजल, पेट्रोल व टिकटों की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बसों में लगेज चार्ज ठीक ढंग से नहीं वसूला जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। लगेज चार्ज ठीक ढंग से वसूलना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी स्कूलों व कॉलेज के प्रबंधकों से वार्ता कर 17 सितंबर को सड़क सुरक्षा रैली निकालने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश सरकार का सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed