फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: Large number of investment proposals received from Canada, Mexico and London

GIS 2023 : कनाडा, मैक्सिको और लंदन से बड़ी संख्या में मिले निवेश प्रस्ताव, उद्योग समूहों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Mon, 12 Dec 2022 10:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Dec 2022 10:54 AM IST
सार

लंदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही विभिन्न निवेशकों से चर्चा की और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
GIS 2023: Large number of investment proposals received from Canada, Mexico and London
प्रतिनिधिमंडल में शामिल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेशों में रोड शो कर रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम को अपने पहले ही आयोजन में शानदार सफलता मिली है। कनाडा, मैक्सिको, लंदन और जर्मनी में रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावों को बड़ी संख्या में विदेशी निवेशकों ने पसंद किया। साथ ही यूपी में निवेश की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन


ज्यादातर उद्योग समूहों ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल भेजने और निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संदेश दिए हैं। वहीं कनाडा के टोरंटो में रोड शो के लिए गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अगुवाई में कनाडा के सबसे बड़े एथनिक फूड चेन बरार के डायल पाबला और किरन मान से मुलाकात की। बरार ने फूड प्रोसेसिंग में निवेश की इच्छा जाहिर की है। बरार का प्रतिनिधिमंडल जनवरी में उत्तर प्रदेश का दौरा कर सकता है। एमएंडए कांस्टलेशन सॉफ्टवेयर के हेड डॉ. अमित मोंगा ने नई टेक्नोलॉजी और नए टैलेंट को लेकर काफी संभावना जताई। कनाडा की लीडिंग इंक्यूबेटर और एक्सिलरेटर फर्म टीबीडीसी के चेयरपर्सन विक्रम खुराना ने व्यापारिक साझेदारी की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधिमंडल इन्वेस्टर्स समिट में जाएगा और मुख्यमंत्री से मुलाकात करके बेहतर निवेश की संभावनाएं तलाशेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने लंदन में निवेश के लिए दिया न्यौता
लंदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही विभिन्न निवेशकों से चर्चा की और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। द नेहरू सेंटर में डायरेक्टर अमीश त्रिपाठी और यूपी कम्युनिटी एसोसिएशन ने टीम योगी की लंदन में मेजबानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्सिकों में भेंट किए ओडीओपी उत्पाद
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मत्स्य मंत्री संजय निषाद की अगुवाई में मैक्सिको पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने भी कई बिजनेस लीडर व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। इस अवसर पर सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल की ओर से ओडीओपी के उत्पाद भेंट किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र का भी दौरा किया। पाठक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए यह प्रसन्नता की बात है। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन बोरलॉग ने विकसित गेहूं की विशेष किस्म की तकनीक 1960 के दशक में भारत को दी थी, जिससे देश मे हरित क्रांति को गति मिली थी। उम्मीद है कि मैक्सिको से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तर प्रदेश में व्यापार के लिए संभावनाएं तलाशेंगे।


एमएसएमई मंत्री के नेतृत्व में अबुधाबी में रोड शो आज
कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी और लंदन के बाद अब दुबई, अबुधाबी, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में रोड शो के जरिए निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ये आयोजन 12 से 13 दिसंबर के बीच होंगे। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल 12 दिसंबर को यूएई के अबुधाबी में रोड शो और वन टू वन बिजनेस करेंगे। यही प्रतिनिधिमंडल 13 दिसंबर को दुबई में रोड शो करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed