फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: Investment in UP can reach up to 25 lakh crores

GIS 2023 : 25 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है यूपी में निवेश, दो करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने की तैयारी

Mon, 06 Feb 2023 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने बीते दिनों दावा किया है कि यूपी की जीएसडीपी से अधिक की राशि के एमओयू साइन होंगे। यूपी की जीएसडीपी करीब 23 लाख करोड़ से अधिक अनुमानित है। शासन के अधिकारियों ने समिट को राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व बनाने के लिए निवेश के आंकड़े को 25 लाख करोड़ तक पहुंचाने की तैयारी शुरू की है।

विज्ञापन
GIS 2023: Investment in UP can reach up to 25 lakh crores
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में निवेश एमओयू को 24 से 25 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। 10 फरवरी को समिट के उद्घाटन सत्र में एमओयू के जरिये निवेश की राशि को 25 लाख करोड़ तक पहुंचाकर दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करने की तैयारी है। समिट में होने वाले एमओयू यूपी के वार्षिक बजट से करीब करीब चार गुना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से जीएसआई के लिए  17.12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव का लक्ष्य रखा है। विदेशों में किए गए रोड शो में 7.12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में रोड के दौरान पांच लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। उसके बाद देश के प्रमुख शहरों में हुए रोड शो और यूपी के अधिकांश शहरों में हुए निवेश सम्मेलन में अब तक 21 लाख करोड़ से अधिक निवेश के एमयोयू साइन हुए है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दावा किया है कि यूपी की जीएसडीपी से अधिक की राशि के एमओयू साइन होंगे। यूपी की जीएसडीपी करीब 23 लाख करोड़ से अधिक अनुमानित है। शासन के अधिकारियों ने समिट को राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व बनाने के लिए निवेश के आंकड़े को 25 लाख करोड़ तक पहुंचाने की तैयारी शुरू की है। जिन बड़ी कंपनियों ने निवेश का प्रस्ताव दिया था, उनसे एमओयू करने के लिए संपर्क किया जा रहा है ताकि 24 से 25 लाख करोड़ रुपये तक निवेश के एमओयू साइन हो सके। इतने बड़े निवेश से यूपी में दो करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यूपी 2022-23 का बजट 6,49,289 करोड़ रुपये है। यदि समिट में निवेश का आंकड़ा 25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा तो है बजट का करीब करीब चार गुना तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed