फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Global Investors Summit to be held from February 10 to 12, target of investment of ten lakh crore rupees

GIS 2023: 10 से 12 फरवरी तक होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, दस लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

Fri, 30 Sep 2022 07:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Sep 2022 07:50 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि यूपी का यह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की ब्रांडिंग का शानदार मंच होगा। उन्होंने दुनियाभर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए समिट के पहले विभिन्न देशों में रोड शो आयोजित करने की तैयारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Global Investors Summit to be held from February 10 to 12, target of investment of ten lakh crore rupees
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2023 का आयोजन लखनऊ में 10 से 12 फरवरी को होगा। दस लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के साथ जीआईएस प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लिए अहम होगी। सिंगापुर, फ्रांस, यूके. मॉरीशस ने समिट में पार्टनर कंट्री बनने का प्रस्ताव दिया है। वहीं एक दर्जन से अधिक देश इसमें पार्टनर बन सकते है। समिट के लिए करीब डेढ़ दर्जन देशों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। बृहस्पतिवार शाम आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने समिट की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि जीआईएस  नए भारत के नए उत्तर प्रदेश  की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी औद्योगिक निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन  के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कंट्री पाटर्नर बनाने के लिए नीदरलैंड, कनाडा, यूएसए, जापान, इजरायल, स्वीडन, थाईलैंड, फ्रांस और सिंगापुर के राजदूतों, उच्चायुक्तों से भी संवाद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिट प्रदेश की ब्रांडिंग का शानदार मंच होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में रोड शो के आयोजन में फिक्की और सीआईआई जैसे औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने रोड शो के लिए देशों और शहरों का चयन करते हुए विस्तृत रूट तय करने और समिट के प्रचार-प्रसार की योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोड शो में सरकार के मंत्री प्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में जाएंगे। दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी रोड शो आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंड बैंक तैयार करें
मुख्यमंत्री ने समिट से पहले हम लैंड बैंक को और विस्तार देने के निर्देश दिए ताकि जो भी निवेशक आएं उन्हें निवेश के लिए भूमि की कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed