फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: CM Yogi reached Mumbai, said- UP does not run away from the challenges, it competes strongly

GIS 2023 : मुंबई पहुंचे सीएम योगी, कहा-चुनौतियों से पलायन नहीं, डटकर मुकाबला करता है यूपी

Wed, 04 Jan 2023 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। 25 नई औद्योगिक सेक्टोरल पॉलिसी लागू की हैं। निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया है।

विज्ञापन
GIS 2023: CM Yogi reached Mumbai, said- UP does not run away from the challenges, it competes strongly
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में यूपी मूल के लोगों से संवाद के दौरान कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देखकर पलायन नहीं करता, बल्कि डटकर उनका सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के सामने पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर यूपी वासी को अपनी पहचान पर गर्व है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को ख़रब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। दो दिनी दौरे की शुरुआत यूपी वाले प्रवासियों के साथ संवाद से की। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं। 5 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुंबई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। गरीब और व्यापारी असुरक्षा के संकट से घिरे थे। सरकार गठन के साथ हमने बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और तय किया कि प्रदेश में कोई भी अवैध गतिविधि संचालित नहीं होगी। अवैध स्लॉटर हाउस हों या गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे, सब बंद हुए। हमने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया। अवैध रूप से कब्जाई भूमि छुड़ाई गई। आज वहां विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही हैं। चुनाव का समय आया तो इन्ही सुरक्षित माताओं-बहनों और बेटियों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर अपना विश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्तियों पर एक भी सवाल नहीं
साढ़े पांच वर्ष में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि हम लोगों ने चयन आयोगों में अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद किया। उन्हें स्वायत्तता दी लेकिन जवाबदेही भी तय की।  परिणाम यह हुआ कि पांच लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली लेकिन एक नियुक्ति पर भी सवाल नहीं उठा। यही कारण है कि 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनी गई।

कनेक्टिविटी में यूपी बेजोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। 25 नई औद्योगिक सेक्टोरल पॉलिसी लागू की हैं। निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया है। प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन ग्रेटर नोएडा में ही हैं। उत्तर प्रदेश 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत 9 एयरपोर्ट को संचालित भी कर दिया गया है तथा 10 अन्य एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।


सुझाव भी मांगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंडलॉक प्रदेश की सीमाओं को समझते हुए सरकार ड्राई पोर्ट्स के विकास को बढ़ावा दे रही है और सड़क मार्ग के मामले में तो प्रदेश अन्य राज्यों के लिए रोल.मॉडल के तौर पर उभरा है। यूपी का सिंगल विंडो सिस्टम राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, जहां 350 से अधिक एनओसी बड़ी सरलता से मिल रही हैं। निवेश के एमओयू की मॉनीटरिंग और निवेशकों को समय से इन्सेंटिव देने के लिए निवेश सारथी पोर्टल भी विकसित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी से प्रदेश की बेहतरी के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed