{"_id":"65e5775b043183648a0ec43d","slug":"girls-returning-from-late-night-party-attacked-in-gomati-nagar-in-lucknow-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लेट नाइट पार्टी कर लौट रहीं लड़कियों पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लेट नाइट पार्टी कर लौट रहीं लड़कियों पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा
Mon, 04 Mar 2024 12:55 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:55 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में समिट बिल्डिंग से लेट नाइट पार्टी कर लौट रहीं युवतियों पर दो युवतियों व उनके साथियों ने हमला कर दिया। दोनों युवतियों को दौड़ाकर बेल्ट से पीटा गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली की रहने वाली नेहा सहेली अनुष्का के साथ शनिवार को समिट बिल्डिंग में पार्टी करने गई थीं। देर रात नेहा व अनुष्का लोहिया चौराहे के पास ठेले पर चाय पीने के लिए रुकी थीं। तभी दो युवतियां वहां पहुंचीं और उन दोनों से गालीगलौज करने लगीं।
विज्ञापन
विरोध पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच युवतियों के छह साथी आ गए और नेहा व अनुष्का को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से जमकर पीटा।
रविवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
समिट बिल्डिंग में पार्टी को लेकर मारपीट के कई मामले समय-समय पर आते रहते हैं। यहां पर अक्सर शराब के नशे में हंगामा और मारपीट होती रहती है।