फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls became empowered by getting employment, 4100 got jobs in three years

Lucknow News: रोजगार पाकर युवतियां बनीं सशक्त तीन साल में 4100 को मिली नौकरी

Sat, 08 Feb 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Girls became empowered by getting employment, 4100 got jobs in three years
लखनऊ। सरोजनीनगर की कल्पना यादव (बदला नाम) वर्ष 2022 में टाटा मोटर्स में 12 महीने के इंटर्नशिप के लिए चयनित हुईं। इस दौरान उन्हें 14 हजार रुपये महीना वेतन मिलता था, लेकिन काम में परिपक्व होने पर कंपनी ने कल्पना को जूनियर इंजीनियर पद पर प्रमोट कर दिया। अब उन्हें 30 हजार रुपये महीना वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन

कल्पना उन हजारों युवतियों में से एक हैं, जिनके पास कौशल और बेहतर डिग्री तो थी, लेकिन सही प्लेटफार्म न मिलने से रोजगार से वंचित थीं। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से उनके कॅरिअर को सही राह मिली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से ही तीन सालों में करीब 4100 युवतियों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मिले हैं। इस संख्या में हर साल 30 से 35 फीसदी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के अनुसार, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हीरो मोटर्स, होंडा, पेटीएम, वीविंग, डायल 1090 सहित 50 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों में युवतियों को नौकरी मिल रही है। इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, एमबीए, बीटेक व अन्य की योग्यता रखने वाली युवतियों का कंपनी में चयन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि नौकरी और सुरक्षा की गारंटी के साथ किसी कंपनी में युवतियों को नौकरी देना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed