फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl who was burnt alive for opposing rape died in hospital.

सुल्तानपुर: रेप का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 25 Nov 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
girl who was burnt alive for opposing rape died in hospital.

सुल्तानपुर में दुष्कर्म का विरोध करने पर आग लगाकर जलाई गई किशोरी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य नामजद आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है।

विज्ञापन


लंभुआ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थी। उसकी मां व बहन घर से थोड़ी दूर पर खेत में धान पीट रही थीं। किशोरी को अकेली जानकार नागेंद्र उर्फ रामजीत व अजय कुमार (सगे भाई) पुत्र पन्नालाल उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों भाइयों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर नागेंद्र और अजय ने अपने दो अन्य भाई विजय, संजय व पिता पन्नालाल को बुला लिया था। पांचों ने मिलकर घर में ही किशोरी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटों से घिरी किशोरी चीखती हुई घर से बाहर भागी तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने किशोरी को आग से बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किया बयान

सूचना पर पहुंचे भाई ने किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। इलाज के दौरान शनिवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर नागेंद्र उर्फ रामजीत, अजय कुमार, विजय, संजय व पन्नालाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। लंभुआ कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि किशोरी को जलाने के आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed