फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl student missing, fir filed against four teenager

Lucknow News: दसवीं की छात्रा लापता, चार नाबालिगों पर अपहरण का केस

Mon, 22 May 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Girl student missing, fir filed against four teenager
काकोरी। दुबग्गा की रहने वाली दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने चार नाबालिगों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दुबग्गा में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा राजस्थान के वनस्थली कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। वहीं गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। परीक्षा के बाद गर्मियों की छुट्टी में अपने घर आई हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छात्रा परिजनों से यह कहकर गई थी कि बाजार कुछ सामान लेने जा रही है। छात्रा के काफी देर तक घर वापस न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने चार नाबालिगों पर छात्रा को अपहरण कर कहीं छुपाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, छात्रा की लोकेशन शनिवार को दिल्ली में मिली थी। पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची तो रविवार को उसकी लोकेशन पटना दिख रही थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर ही चैट कर रही छात्रा, चारों नाबालिगों से है दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, छात्रा की लोकेशन लगातार बदल रही है। वह एक आरोपी से इंस्टाग्राम पर चैट कर रही है। इसके चलते उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि सभी नाबालिग इलाके के ही रहने वाले हैं और छात्रा के दोस्त हैं। काफी पूछताछ के बाद परिजनों ने एक नाबालिग से छात्रा की दोस्ती की बात बताई है। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed