फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl student locked in classroom

बेहोश छात्रा को कक्षा में बंद कर ताला लगाकर चला गया कर्मचारी

Sun, 10 Sep 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Sep 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Girl student locked in classroom
demo image

विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से एक छात्रा की जान पर बन आई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेंज सिंगार नगर में शनिवार दोपहर कर्मचारी ने एक छात्रा को कक्षा में ही बंद कर दिया।

विज्ञापन


छात्रा मिर्गी से पीड़ित है और कक्षा में वह बेहोश होकर गिर गई थी। लापरवाह कर्मचारियों ने कक्षा बंद करते समय छात्रा को देखा नहीं और ताला बंद कर चले गए।

आधा घंटा बाद छात्रा को होश आया तो उसने शोर मचाया। मोहल्ले वालों छात्रा का शोर सुनकर पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या, कर्मचारी और अभिभावक भी पहुंच गए।
विज्ञापन


अभिभावकों ने विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। छात्रा को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आलमबाग स्थित कनौसी निवासी किशोरी जीजीआईसी सिंगार नगर में दसवीं की दसवीं की छात्रा है। काफी वर्षों से वह मिर्गी से पीड़ित है। शनिवार को भी जब वह कक्षा में थी तब उसे फिट्स आए और वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कक्षा में सबसे पीछे बैठी थी। इसके चलते किसी ने भी उसे नहीं देखा। दोपहर 12:30 बजे विद्यालय की छुट्टी हुई तो कर्मचारी मुन्ना व राजेश ने कक्षाओं में ताला लगा दिया।

कर्मचारियों ने कक्षा की अच्छी तरह तलाशी नहीं ली और चले गए। करीब आधा घंटा बाद छात्रा को होश आया तो खुद को अंदर बंद देख वह खिड़की से चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मोहल्लवासी जुट गए और पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के स्टाफ को भी सूचित कर दिया गया।

करीब आधा घंटा बाद पुलिस व विद्यालय की प्रधानाचार्या क्षमता रावत पहुंच गईं। तुरंत कर्मचारी द्वारा ताला खुलवाया गया। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर थोड़ी देर में छात्रा की मां भी पहुंच गई।

अभिभावक ने विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। इसके बाद अभिभावक ने छात्रा को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह को भी दी गई।


उन्होंने छात्रा से बात भी की। उन्होंने बताया कि यह घोर लापरवाही है। सोमवार को प्रधानाचार्या को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि वे कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed