फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl student locked in class due to school staff negligence

इस स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ताला लगाकर चला गया स्टाफ

Thu, 08 Mar 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंटौजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंटौजा Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
 girl student locked in class due to school staff negligence
छात्रा खुशबू - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही से आठवीं की छात्रा करीब साढ़े पांच घंटे तक स्कूल में बंद रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर उसे निकलवाया।
विज्ञापन


मामले में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।  खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। यहां का स्टाफ  बुधवार दोपहर तीन बजे स्कूल में ताला बंद कर चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान अहमदपुर खेडा के प्यारेलाल की बेटी 15 वर्षीय खुशबू यादव अपनी कक्षा में सो गई। वह कई घंटों तक स्कूल में बंद रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इस बीच छात्रा के परिवारीजन उसे खोजते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़कर छात्रा को निकाला बाहर

 girl student locked in class due to school staff negligence
ताला तोड़ते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
शाम साढे़ सात बजे जब बच्ची की नींद खुली तो खुद को स्कूल में बंद पाकर उसने शोर मचाना शुरू किया। इस पर ग्रामीणों को उसका पता चला। स्कूल के गेट पर ताला देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस पहुंची और प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों को सूचना दी गई। इसके एक घंटे बाद शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी पहुंचे। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने ताला तोड़कर खुशबू को निकाला।

नारायण देवी ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।

'मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।' - एसके त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed