{"_id":"5aa0dfe14f1c1b0a7b8baee0","slug":"girl-student-locked-in-class-due-to-school-staff-negligence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ताला लगाकर चला गया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ताला लगाकर चला गया स्टाफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंटौजा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
छात्रा खुशबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही से आठवीं की छात्रा करीब साढ़े पांच घंटे तक स्कूल में बंद रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर उसे निकलवाया।
मामले में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। यहां का स्टाफ बुधवार दोपहर तीन बजे स्कूल में ताला बंद कर चला गया।
इस दौरान अहमदपुर खेडा के प्यारेलाल की बेटी 15 वर्षीय खुशबू यादव अपनी कक्षा में सो गई। वह कई घंटों तक स्कूल में बंद रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इस बीच छात्रा के परिवारीजन उसे खोजते रहे।

ताला तोड़कर छात्रा को निकाला बाहर
ताला तोड़ते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शाम साढे़ सात बजे जब बच्ची की नींद खुली तो खुद को स्कूल में बंद पाकर उसने शोर मचाना शुरू किया। इस पर ग्रामीणों को उसका पता चला। स्कूल के गेट पर ताला देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस पहुंची और प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों को सूचना दी गई। इसके एक घंटे बाद शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी पहुंचे। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने ताला तोड़कर खुशबू को निकाला।
नारायण देवी ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।
'मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' - एसके त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी