फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and student died due to snakebite

Lucknow News: सर्पदंश से महिला व छात्रा की मौत

Thu, 24 Aug 2023 07:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Woman and student died due to snakebite
रायबरेली/डीह (रायबरेली)। अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से महिला व छात्रा की मौत हो गई। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अमावां गांव की रहने वाली पिंकी (35) पत्नी रामकेवल उर्फ कमलू बृहस्पतिवार की शाम घर में बैठी थी, तभी उसे सर्प ने डस लिया। पति बेहोश पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां डॉ. संजीव शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीह क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव की रहने वाली खुशी (17) पुत्र गया प्रसाद एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। बुधवार की रात घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। थानेदार जेपी सिंह ने बताया कि सर्प के डसने से किशोरी की जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed