{"_id":"6446e6912e815da71b0f18d4","slug":"girl-student-commited-suicide-lucknow-news-c-13-lko1018-199329-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीट की तैयारी न कर पाने से परेशान छात्रा ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीट की तैयारी न कर पाने से परेशान छात्रा ने लगा ली फांसी
Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के मेहंदी टोला इलाके में कशिश यादव (18) ने रविवार को फांसी लगा ली। परिवारीजनों के अनुसार, छात्रा नीट की तैयारी न कर पाने से परेशान थी।
इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक, मृतका कशिश यादव मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली थी। यहां मेहंदी टोला इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के पिता अनिल कुमार सिद्धार्थनगर में सरकारी अध्यापक हैं।
मृतका की बड़ी बहन पूनम ने बताया कि कशिश का सात मई को नीट का पेपर होना था। तैयारी न हो पाने से वह काफी परेशान थी। कई बार बहन पिता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया था।
रविवार को पूनम और छोटी बहन इशिका घर से बाहर गई हुई थी। लौटी तो कमरे में कशिश का शव फंदे से लटक रहा था। परिवार में छात्रा की मां उषा देवी हैं।