फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl's dead body found hanging from tree

संदिग्ध हालात में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Sat, 26 Sep 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
girl's dead body found hanging from tree

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हड़ियागाढ़ा गांव के मजरा लोहरन पुरवा में घर से खेत को जाने के लिए निकली एक युवती का शव शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के पास ही गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हड़ियागाढ़ा गांव के मजरा लोहारन पुरवा के रहने वाले सुकई की बेटी अन्नी उर्फ नन्हीं (18) शुक्रवार को दोपहर अपने घर से खेत को जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, मगर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


दोपहर बाद ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता देखा तो नन्ही के भाई दीनानाथ को सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों के साथ ही गांव वालों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed