फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl's body found in sugarcane field, fear of murder after rape, girl looking like a schoolgirl

Sitapur News : गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, स्कूल की छात्रा लग रही युवती

Fri, 19 Aug 2022 05:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Aug 2022 05:14 PM IST
सार

पुलिस की माने तो शव लगभग तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था जो किसी स्कूल की ड्रेस जैसा लग रहा है।

विज्ञापन
Girl's body found in sugarcane field, fear of murder after rape, girl looking like a schoolgirl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीतापुर में थाना हरगांव क्षेत्र में एक युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। युवती शरीर की हालत देखकर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवती जिस तरह की ड्रेस पहने है उससे वह किसी स्कूल की छात्रा लग रही है। थाना हरगांव क्षेत्र के परसेहरामाल आदर्श इंटर कॉलेज के पास लखीमपुर मार्ग के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। सड़क पर पैदल निकले वाले लोगों को दुर्गंध आने के बाद शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दिया। इस पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


पुलिस की माने तो शव लगभग तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था जो किसी स्कूल की ड्रेस जैसा लग रहा है। मृतका के गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया, कान में कुंडल और हाथों में चूडियां है। वहीं ग्रामीणों द्वारा आशंका यह भी जताई जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया हो। शव काफी खराब हो जाने के कारण इस बात का अंदाजा नहीं लग पा रहा था कि उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं या नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी डॉ राजीव दीक्षित ने भी जांच करते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


पीछे से बंधे थे दोनों हाथ
युवती का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके दोनों हाथ पीछे कपड़े बंधे मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुपट्टे से हाथ बांधकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की है। वहीं घटना के पीछे प्रेम संबंध की बात को देखते हुए भी पुलिस जांच कर रही है। मृतका की पहचान के लिए पुलिस आस पास के थानों के साथ लखीमपुर पुलिस की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed