{"_id":"e7e3e5a097102536a94250fbb79f601f","slug":"girl-raped-in-kakori","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम गई थी बकरी चराने, हो गई शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम गई थी बकरी चराने, हो गई शर्मनाक हरकत
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में रविवार शाम एक दरिंदे ने खेत में बकरी चराने गई एक मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की हिदायत दी। किसी तरह वहशी के चंगुल के से छूटकर भागी मासूम ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
गंभीर हालत में पिता ने मासूम को बलरामपुर अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, काकोरी के एक गांव में मछली पालन का काम करने वाले राजकुमार की नौ वर्षीय बेटी दीक्षा (दोनों परिवर्तितनाम) गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा है।
राजकुमार के मुताबिक, उसकी बेटी रविवार शाम खेत में बकरी चराने गई थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर पिता ने खोजबीन की। मगर, दीक्षा का पता नहीं लगा।
थोड़ी देर बाद दीक्षा रोते बिलखते सहमी हुई घर लौटी। वह खून से लथपथ थी। बेटी की हालत देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। डरी सहमी दीक्षा ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इसके बाद पिता ने आनन-फानन में बेटी को काकोरी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर सूचना पाकर काकोरी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मासूम का बयान ले लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओ काकोरी तेज प्रकाश सिंह का कहना है कि छात्रा इतनी डरी हुई है कि वह आरोपी के हुलिया के अलावा कुछ नहीं बता पा रही है। हुलिये के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।