{"_id":"69a34e6c5acd14d98b0c6d5c","slug":"girl-molested-jumps-off-moving-e-rickshaw-lucknow-news-c-13-knp1002-1626900-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, चलते ई रिक्शे से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, चलते ई रिक्शे से कूदी
Sun, 01 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
माल। ड्यूटी करके ई रिक्शे से घर जा रही युवती से ई रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए युवती चलते ई रिक्शे कूद गई। युवती के हाथ और पैर में चोट लगी। माल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती के अनुसार, वह लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म कर वह ई रिक्शे से घर जा रही थीं। वह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। गणेशपुर गांव के पास ई रिक्शा चालक अकेला देखकर अभद्र बातें करने लगा। उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। आगे चलकर आरोपी चालक एक हाथ से रिक्शा चलाते हुए दूसरे हाथ से उन्हें छूने लगा। उसकी इस हरकत पर वह चलते हुए ई रिक्शे से कूद गईं और मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी ई रिक्शा लेकर वहां से भाग गया।
इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती ने ई रिक्शे का नंबर भी दिया है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।